• Mon. Mar 30th, 2026

    उत्तराखंड: सगाई के कुछ ही दिनों बाद युवती ने प्रेमी संग कर ली आत्महत्या

    प्रदेश में फिर एक बार फिर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की ख़बर सामने आई हैं। प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है युवक शादीशुदा था और युवती की बीते कुछ दिन पहले सगाई हुई तो दोनों ने आत्महत्या कर ली ।

    देहरादून सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल का शव मिलने से हड़कम्प मचा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बर्तवाल स्वीट शॉप के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में राहुल नाम के युवक ने कमरा बुक कराया था। युवक के कमरे में एक युवती भी आ गई। रात करीब नौ बजे उन्होंने खाना मंगवाया। इसके कुछ देर बाद गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी उनके कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर नजर पड़ी तो युवक पंखे से लटका हुआ था और युवती बेड पर पड़ी हुई थी। कर्मचारी की सूचना पर स्टाफ कर्मी और पुलिस आ गई।थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    राहुल मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था व शादीशुदा है। और युवती हरबर्टपुर की है। दोनों एक साल पहले सेलाकुई की एक कंपनी में नौकरी करते थे। फिर राहुल नौकरी छोड़कर मेरठ चला गया था।युवती की बीते कुछ दिनों ही पहले सगाई हुई तो दोनों ने आत्महत्या कर ली ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *