• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: नगर में गलत आई डी, गलत नाम से रह रहे बाहरी व्यक्तियों की हो जांच- नगर व्यापार मंडल

    अल्मोड़ा। नगर में फर्जी आईडी और गलत नाम के सहारे रह रहे बाहरी व्यक्तियों की सघन जांच कर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर व्यापार मंडल नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस संबंध में उन को ज्ञापन सौंपा।

    नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह ने बताया कि जिस तरीके से आज प्रदेश बाहरी व्यक्तियों द्वारा आए दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उसके लिए यह जरूरी है कि इन बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सही तरीके से किया जाए उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा नगर में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सही तरीके से सत्यापन और जांच की मांग को लेकर एक मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात की।

    इस मुलाकात के दौरान नगर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और फर्जी तरीके से रहने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई और कहा कि नगर मै जो भी व्यक्ति गलत आई डी, गलत नाम से रह रहा है उसको तुरंत नगर से हटाया जाए,

    उन्होंने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बाहरी लोगों के स्थाई प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे है, इसकी जांच कर शीघ्र उन पर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही जो भी मकान मालिक बिना सत्यापन बिना आई डी के मकान दुकान दे रहा है उस पर भी कार्यवाही की जाय।

    साह ने कहा कि ये वह लोग है जिनका कोई भी स्थाई पता नही है, ये व्यक्ति बाहरी राज्य, बाहरी जनपद से है और आई डी मै अल्मोड़ा का पता है, ये अगर कोई भी वारदात को अंजाम देते है तो इन का पकड़ा जाना नामुकिन है।

    मुलाकात करने में अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद और नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी करन साह, मोनू, व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जोन, नरेंद्र बिष्ट पूर्व सैनिक , सोनू वर्मा, बलवंत राणा, नीरज बोरा आदि उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *