• Wed. Apr 1st, 2026

    माउण्टेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में प्रशिक्षण ले रहे चालकों को उपनिरीक्षक ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

    उपनिरीक्षक यातायात ने माउण्टेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में प्रशिक्षण ले रहे चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

    18 जुलाई को माउण्टेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में सेनानायक श्री पुनीत सचदेवा की उपस्थिति में अल्मोड़ा पुलिस के यातायात उपनिरीक्षक अयूब अली* द्वारा आईटीबीपी के विभिन्न लोकेशनों से रोड ड्राइविंग का अभ्यास करने आये चालकों को रोड साईन,रोड सेंस,हाइवे कोड एवं यातायात नियमों के बारे में भली-भाँति जानकारी दी गई।
    इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा किये जाने वाले संकेतो को उदाहरण सहित समझाया गया,ट्रैफिक चिन्हों में किस चिन्ह पर चालक को क्या कार्यवाही करनी या नही करनी चाहिये विस्तारपूर्वक समझाया गया और यातायात नियमों के बारे में व उनके उल्लघंन पर मोटर वाहन अधिनियम में की जाने वाले चालानी कार्यवाही के बारे में भी समझाया गया ।
    इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी/कर्मचारीगण व अल्मोड़ा पुलिस के हे0 कानि0 मनोहर राम,कानि0 ललिता प्रसाद मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *