• Tue. Mar 31st, 2026

    लक्ष्मेश्वर खूँटकुनी भॆरव मन्दिर में भॆरवाअष्टमी के अवसर पर होगा विशाल भण्डारा

    अल्मोड़ा – आगामी 16 नवंबर बुधवार को होने वाली भॆरवाअष्टमी के अवसर पर लक्ष्मेश्वर स्थित प्राचीन एंव आगाध आस्था के केन्द्र खूँटकुनी भॆरव मन्दिर में अष्ट भॆरव ऒर खूँटकुनी भॆरवनाथ जी का विशेष पूजन ऒर पाठ किया जायेगा तत्पश्चात् दिन में 11 बजे से भॆरवनाथ जी को देवभोग लगाकर विशाल भण्डारे का आयोजन मन्दिर परिसर में आरम्भ किया जायेगा। आज मन्दिर परिसर में भॆरवाअष्टमी के आयोजन को लेकर बॆठक आयोजित की गयी। बॆठक में तैयारियाँ को लेकर अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया ऒर सभी को जिम्मेदारी दी गयी। बॆठक की अध्यक्षता हेम चन्द्र जोशी एंव संचालन सुनील कर्नाटक ने किया। आयोजन के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने सभी श्रद्वालुओं से भॆरवाअष्टमी के दिन खूँटकुनी भॆरव मन्दिर में पँहुचकर भॆरवनाथ जी के दर्शन एंव भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर आर्शीवाद प्राप्त करने का आह्वान किया। बॆठक में समिति के पालिका सभासद अमित साह मोनू, नमित जोशी, राजेन्द्र पन्त, दिनेश पाण्डेय, तनय पन्त, दिनेश दानी, हिमाँशु साह, हेमन्त पाण्डेय, विक्रम साह, भावेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, दिवान बिष्ट आदि मॊजूद थे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *