• Fri. Mar 6th, 2026

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी वह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने विधानसभा अल्मोड़ा के अंतर्गत हवालबाग मंडल के कार्यालय का उद्घाटन आज विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत मंडल चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।वहीं मजखाली मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व जिला महामंत्री ललित मोहन दोसाद जिला मंत्री दीपक साह कन्नू व मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार ने किया।हवालबाग मंडल में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का आहृवन किया उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ पार का मोदी जी ने जो नारा दिया हैं। उसको पूरा करने के लिये एक कमल हमने भारी मतों से जीताकर भेजना हैं।

    कैलाश शर्मा जी ने बोलते हुवे कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के माध्यम से 2 लाख 20 हजार 249 कार्डधारक (परिवार) 9 लाख 63 हजार 86 यूनिट परिवार के सदस्य को निशुल्क राशन की व्यवस्था, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 72 हजार186 परिवार को निशुल्क विधुत कनेक्शन, जल जीवन मिशन पेयजल कनेक्शन के माध्यम से 3 लाख 27 हजार 248 घर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1 लाख 17 हजार 994 घरों को शौचालयो का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार से अधिक परिवारों को घर दिया गया है, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से कष्ट कारों को ₹6000 प्रति वर्ष जिसमें तीन लाख 46 हजार 921 किसान परिवार लाभान्वित, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 40 हजार परिवारों को निशुल्क विधुत कनैक्शन दिया गया।ऐसे दर्जनों योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुँचाया जा रहा हैं।उन्होने कहा मोदी जी के द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट तथा मजखाली मंडल अध्यक्षता भूपाल परिहार ने किया संचालन हवालबाग के मंडल महामंत्री सुन्दर सिंह मटियानी,व मनीष बिष्ट मजखाली मंडल के महामंत्री बालम सिहं करायत ने की।कार्यक्रम में पूर्व कुलपति जगत सिहं बिष्ट,लोकसभा विस्तारक दिनेश खुल्बे,विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र सिह नयाल,जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल,राजेन्द्र बिष्ट, पुष्कर सिंह मेहता पूरन सिह मस्युनी,चंदन बहुगुणा,जगत भटृ,दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    वहीं मजखाली मंडल मे विधानसभा प्रभारी देवेंद्र गोस्वामी,जिला कार्यकारिणी सदस्य बिशन सिंह कनवाल,तारा सिंह,हर सिंह नंदन सिंह हरिश्चंद्र सिंह परिहार कैलाश अधिकारी दीपक बोरा बलवंत बजेठा,भगवत सिंह हेमंत आर्य,दिनेश वर्मा,दीपा गोस्वामी, टीका सिंह बसंत लाल प्रमोद गयाल,चंदन सिंह नरेंद्र सिंह ,प्रदीप अधिकारी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *