कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजा अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित।
अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के तत्वावधान में गुरुवार, 18 जून 2026 को होटल शिखर, अल्मोड़ा में कुमाऊँनी लोकगीतों पर आधारित अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से कुमाऊँ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश शर्मा रहे। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री अमरनाथ भट्ट, श्री दिनेश पाण्डेय एवं डॉ. जे.सी. दुर्गापाल को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स, सब जूनियर एवं सीनियर वर्गों के कुल 68 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा एवं लोकधुनों पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों तथा निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुश्री शगुन त्यागी, श्रीमती ममता वाणी एवं श्रीमती लता पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मीता उपाध्याय, श्री गिरीश मल्होत्...