• Wed. Mar 18th, 2026

    अल्मोड़ा: पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में निकाय चुनावों के लिये अल्मोड़ा पुलिस सजग

    श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा निकाय चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
    अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में दिनांक 17/01/2025 की रात्रि में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिमकनी मैदान के पास से प्रकाश आर्या के कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब(1 पेटी देशी शराब और 1 पेटी अंग्रेजी शराब) बरामद की गई,जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    प्रकाश आर्या पुत्र रमेश राम निवासी खत्याड़ी अल्मोडा
    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
    1-अपर उपनिरीक्षक श्री नीरज सिंघल
    2-हेड कानि0 श्री किशोर कुमार
    3-हेड कानि0 श्री मोहन त्रिकोटी

    •••••••••••••••

    नशे में दौड़ा रहा था कार द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एल्कोमीटर चेकिंग में आया पकड़ में कार सीज

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

    दिनांक 17.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान बग्वालीपोखर क्षेत्र में वाहन संख्या UK01C-9049 को रोककर चालक को एल्कोमीटर से चेक किया गया तो चालक जगदीश सिंह राना निवासी मल्ली मिरई द्वाराहाट अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मोटरवाहन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *