• Mon. Mar 30th, 2026

    सावधान : किरायेदार युवती के बाथरूम में लगा दिया हिंडन कैमरा

    अल्मोडा- पूर्वी अल्मोड़ा नगर बस स्टेशन के पास एक मोहल्ले में किराएदार युवती ने मकान मालिक पर बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक आरोपी का चालान काट दिया गया है। हालांकि युवती की सतर्कता के चलते कैमरे में रिकॉर्डिंग होने से पहले ही आरोपी का भांडा फूट गया। बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र में एक युवती एक किराना व्यापारी के घर पर किराए पर रहती थीं। शुक्रवार शाम बाथरूम में गुपचुप तरीके से लगाए गया कैमरा युवती की नजरों में आ गया। युवती तत्काल कोतवाली से संपर्क किया । फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नही किया गया हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *