• Thu. Mar 26th, 2026

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: “एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव”, कांग्रेस अध्यक्ष ने आरक्षण रोस्टर पर जताई नाराजगी

    उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में भाग लेंगे।

    कांग्रेस ने राज्यभर में पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरक्षण रोस्टर को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे अनियमितताओं से भरा बताया। उन्होंने कहा कि,“कई जगहों पर आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसके खिलाफ कई जगह विरोध और आपत्तियाँ दर्ज हो रही हैं।”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिए कि पार्टी इस विषय को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक और कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।करन माहरा ने कहा कि इस बार कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और संगठन के सभी वरिष्ठ नेता मंच साझा करते हुए जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का जनाधार गाँव-गाँव में है और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *