कोतवाली द्वाराहाट ने बग्वाई मेले में आम-जनमानस को पढ़ाया जागरुकता पाठ
साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल अपराध, गौरा शक्ति एप आदि विषयों के संबंध में जानकारी देकर किया जागरूक
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी मय चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 हरविन्दर सिंह, महिला उ0नि0 श्रीमती मीना आर्या द्वारा बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई मेले में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित आम-जनमानस को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। लोगों/युवाओं को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, ह्यूमन ट्रेफिकिंग, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

