देहरादून मसूरी मार्ग पर आज दोपहर हुआ बड़ा हादसा। यहाँ मसूरी से लगभग 5 किलोमीटर पहले शेरगड़ी के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग घायलों को खाई से बाहर निकालने में जुटे हैं। घायलों को मसूरी के अस्पताल भेजा जा रहा है।
हादसे के वक्त यह बस मसूरी से देहरादून को लौट रही थी और बस में लगभग 30 सवारियां यात्रा कर रही थी।बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।
प्राप्त सूचना के आधार पर हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी जानकारी की प्रतीक्षा हैं।
अपडेट:आईटीबीपी ने बताया कि मसूरी-देहरादून रूट पर एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में गिरने के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों द्वारा 26 लोगों को बचाया गया है। सभी घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....