Categories: सबसे FAST

उत्तराखंड में अविलम्ब बने सशक्त भू कानून,ऐसा न होने पर होगा उग्र आन्दोलन-बिट्टू कर्नाटक


अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड में अभी तक भू कानून लागू न होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड बने 23 वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक उत्तराखंड में सशक्त भू कानून नहीं बनाया जा सका है।उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में सशक्त भू कानून न होने से बाहरी लोगों के द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त कर जमीन को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आवाम आज टकटकी लगाए डबल इंजन सरकार की तरफ देख रही है कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाए ताकि उत्तराखंड देवभूमि की जमीन का दुरूपयोग न होने पाए।उन्होंने आगे कहा कि भू कानून पर निर्णायक लड़ाई का समय उत्तराखंड के निवासियों के लिए आ गया है,यदि डबल इंजन की सरकार अब भी सशक्त भू कानून नहीं बनाती है तो अपने अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए हमें मजबूरन सडकों पर उतरना होगा वरना हमारी आने वाली पीढ़ी हमें माफ़ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना हमने इसलिए नहीं की थी कि आज बाहरी लोग उत्तराखंड की जमीनों को खुर्दबुर्द करें। श्री कर्नाटक ने कहा कि यदि हम अब भी नहीं चेते तो वह समय दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी ही जमीनों पर इन्ही पूंजीपतियों के वहाँ नौकरों की तरह काम करेंगी।

उत्तराखंड में बाहर के लोग पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि भूमि,गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए खरीद रहे हैं और उसे खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं।इसे अब किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

3 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

10 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

24 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago