पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान, देंखे वीडियो

नैनीताल- तल्लीताल स्थित कैलाखान मोड़ के पास बीते बुधवार को पैर फिसलने से एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर नैनीताल पुलिस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

                  जनपद नैनीताल के थाना तल्लीताल पुलिस को कल दिनांक 15 मार्च 2023 को पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त मिली कि एक व्यक्ति कैलाखान मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तल्लीताल  रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाने से रेस्क्यू हेतु आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और पुलिस तथा स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी की मदद से सकुशल निकालकर नजदीकी अस्पताल बीडी पांडे उपचार हेतु भिजवाया गया।
पूछताछ में पता चला कि गहरी खाई मे गिरे व्यक्ति का नाम मोहित कनवाल पुत्र श्री बलवंत सिंह, निवासी खुरपाताल मल्लीताल नैनीताल है जो पेशे से टैक्सी वाहन संख्या Uk 04 TA 8886 का चालक है ज्ञातव्य है कि उक्त टैक्सी चालक पेशाब करने के लिए सड़क से नीचे उतरा था कि पैर फिसलने के कारण वह खाई में गिर गया गनीमत रही की टैक्सी चालक रोड से नीचे बनी झुग्गी- झोपड़ी में जाकर फंस गया जिससे वह बलियानाला की गहरी खाई में जाने से बच गया और तल्लीताल थाना पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया गया।

रेस्क्यू टीम के सदस्यों में रोहताश सिंह सागर, थानाध्यक्ष तल्लीताल, चीता हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा, आरक्षी अमित गहलोत, आरक्षी मलकीत कंबोज आरक्षी चालक नरेंद्र राणा सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी एवं नैनीताल के स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

3 hours ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

6 hours ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

21 hours ago

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…

1 day ago

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......

1 day ago

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 days ago