प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नशा तस्करों व अवैध रूप से नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
रानीखेत। कल 8 फरवरी, बुधवार को उ0नि0 मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान गनियाद्योली तिराहे के पास एक चाय की दुकान में शराब बिकने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महेंद्र सिंह रावत की चाय की दुकान को चैक किया गया तो काउंटर के नीचे रखे तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 01 बोतल, 76 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई, अभियुक्त महेन्द्र सिंह रावत उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र सिंह रावत, उम्र 29 वर्ष पुत्र जीवन सिंह रावत, निवासी ग्राम थांपला, पो0 गनियाद्योली रानीखेत से 01 बोतल व 76 पव्वे (अंग्रेजी व देशी शराब) जिसकी कीमत– 10,000/- (दस हजार रुपये लगभग) बरामद हुई है।
पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मजखाली उ0नि0 मोहन सिंह सौन, हे0कानि0 योगेन्द्र प्रकाश, , कानि0 अशोक गिरी , होमगार्ड भुवन नाथ, कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....