हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए बनेगा 150 कमरों का आधुनिक छात्रावास

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में हल्द्वानी में प्रस्तावित सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों वाले आधुनिक छात्रावास निर्माण को लेकर मंडी परिषद एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह छात्रावास सैनिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी, सुव्यवस्थित कक्षाएं, खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री जोशी ने छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक-पृथक डायनिंग हॉल की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास परिसर सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास से सैनिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं और सर्वांगीण विकास के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा शीघ्र ही छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में बनने वाला यह छात्रावास पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिक परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा तथा राज्य सरकार सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि. कर्नल रमेश सिंह, मंडी सहायक अभियंता एम.ए. खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago