आमिर खान का विज्ञापन आया विवादों में ,भड़के हिंदू संगठनों इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताया….

Bollywood : आमीर खान के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध किया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर आमिर खान विज्ञापन करें। उन्होंने कहा कि आमिर खान का निजी बैंक का विज्ञापन उन्होंने भी देखा है, जो ठीक नहीं है। मिश्रा ने कहा कि आमिर खान के इस तरह के भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों को लेकर विज्ञापन लगातार आ रहे हैं। मैं इसे ठीक नहीं मानता हूं। मिश्रा ने कहा कि तोड़-मरोड़कर अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है।

किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत आमिर खान को नहीं हैआये आपको बताते क्या है विज्ञापन में निजी बैंक के विज्ञापन में आमिर खान दूल्हा और कियारा आडवाणी दुल्हन बनी है। इसमें दुल्हन दूल्हे को शादी कर अपने घर ले जाती है। इसे सामाजिक प्रथा के विरुद्ध माना गया है। इस विज्ञापन में आमिर दुल्हन बनी कियारा से कहते हैं कि पहली बार हुआ है कि विदाई हो गई और दुल्हन रोई नहीं। इस पर दुल्हन कहती है कि रोए तो तुम भी नहीं। घर पहुंचने पर दुल्हन की मां दोनों की आरती उतारती है। फिर आमिर कियारा से पूछते है कि पहला कदम कौन रखेगा। इस पर कियारा कहती है कि इस घर में नया कौन है? इसके बाद आमीर खान घर में प्रवेश करते हुए कहते हैं कि सदियों से जो प्रथा चलती आई है, वही चलती रहती है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

5 hours ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

7 hours ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

22 hours ago

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…

1 day ago

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......

1 day ago

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 days ago