रविवार(23 अप्रैल) आज दोपहर करीब 2 बजे यूकाडा( UCADA) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु क्रिस्टल एविएशन के हेली से गए थे। श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।
केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी की इस हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है।
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद ब्लेड बन्द नहीं किये गए थे और सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गयी। हेली कम्पनी की यह भारी चूक मानी जा रही है।क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना की विस्तृत जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
कुछ साल पहले भी एक हेली सर्विस के कर्मी की भी इसी तरह ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....