घनेली के पास हुआ एक्सिडेंट,मृतक के पिता ने पूर्व दर्जामंत्री के पास पहुंच लगाई न्याय की गुहार
अल्मोड़ा-विगत दिनों घनेली के पास अल्मोड़ा बागेश्वर रोड में एक एक्सीडेंट हो गया था।जिसमें 17 वर्षीय सतीश नामक युवक की मृत्यु हो गयी थी।मृतक के पिता ने इसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन मामले में कोई कार्यवाही ना होने पर मृतक के पिता सहित स्थानीय ग्रामीण पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय पहुंचे तथा मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलवाने की गुहार लगाई।मृतक के पिता का आरोप है कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ जिसमें उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी।
उन्होंने कहा कि यह लापरवाही एवं तेज गति से ट्रक चलाने वाले वाहन चालक पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।इस पर तत्काल पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता की और आरोपी ट्रक चालक पर कठोर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।इस अवसर पर पीड़ित के परिवार वालों ने एक ज्ञापन भी पूर्व दर्जामंत्री को सौंपा। पूर्व दर्जामंत्री से मुलाकात करने वाले एवं ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश चन्द्र जोशी,अजय आर्या,हरीश राम,गणेश आर्या,जगदीश राम, राजेंद्र प्रसाद,प्रकाश आर्या, अर्जुन राम,धीरज राम,मीरा रावल,हरीश लाल,जगदीश राम आदि शामिल रहे।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....