भल्ले गांव क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों से सवारी ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग।
भुवनेश्वर महादेव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और टैक्सी वाहन चालकों ने भल्ले गांव पुलिस चौकी इंचार्ज से मुलाकात कर क्षेत्र में सवारी ढोने वाले प्राइवेट वाहन स्वामियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि यूनियन से जुड़े सभी वाहन प्रतिमाह रोड टैक्स जमा करते है, वाहन बीमा सहित सभी RTO नियमों का पालन करते हैं, इसके बावजूद क्षेत्र में कई लोग प्राइवेट वाहनों से नियम विरुद्ध सवारियों को ढोने का काम कर रहे हैं। इस कारण टैक्सी संचालकों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। यूनियन के सदस्यों ने पुलिस से सघन चेकिंग अभियान चला कर ऐसे प्राइवेट वाहनों को सवारी ढोते हुए दिखने पर उनके वाहन सीज करने की मांग की है। कहा कि यदि पुलिस विभाग द्वारा यूनियन की मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो क्षेत्र में यदि शांति भंग होती है तो इसकी जिम्मेदारी भी पुलिस विभाग की होगी।
शिकायती पत्र देने वालों में मोहन सिंह, संदीप सिंह, दाताराम, विनोद पयाल, राम स्वरूप उनियाल, किशन रतूड़ी, राजेश कुमार, गणेश कुमार, मनमोहन आदि शामिल थे।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....