अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कृति कर्मचारी समिति ने केंद्र सरकार को दिसंबर माह तक दी चेतावनी

मांगे नहीं मानने पर करेंगे आर पार की लड़ाई

दिल्ली/उत्तराखंड। 4 अक्टूबर को दिल्ली जंतर मंतर में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी समिति के आव्हान में एक दिवसीय सांकेतिक धरना करके अपनी मांगों की समस्यायों के निराकरण हेतु केन्द्र सरकार को ज्ञापन सौंपा।

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में देश के 12 राज्यों की आंगनबाड़ी महिलाएं उपस्थित रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने आंगनबाड़ी महिलाओं सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो का उच्चीकरण किया जाय, सम्मान जनक मानदेय व ग्रेजुएटी,व पेंशन का लाभ दिया जाय व अन्य मांगे रखी।

उत्तराखंड राज्य से सुसीला खत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने इन 12प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के साथ अपना समर्थन देते हुए कहा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आर पार की लड़ाई लडने व जनवरी से हड़ताल में बैठने का ऐलान किया।

उत्तराखंड से सुशीला खत्री उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री रुबी त्यागी, प्रदेश महामंत्री ममता बादल, उपाध्यक्ष सुनीता राणा, ब्लाक अध्यक्ष भागीरथी भट्ट, जिला अध्यक्ष सीमा सोनी, प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी बिष्ट, सुषमा देवी ब्लाक अध्यक्ष, उर्मिला शाही ब्लाक अध्यक्ष,मंजू गोस्वामी ब्लाक अध्यक्ष,अंजू पाल ब्लाक अध्यक्ष,बीरो देवी ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री राखी गुप्ता, आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां व अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया

हिमाचल प्रदेश,असम, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ गढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन करके अपने मागो के निराकरण हेतु दिसंबर तक समय दिया।अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो एक जनवरी से पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा हड़ताल में बैठने का ऐलान किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 hour ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago