आँगन में काम कर रही महिला पर झपटा बाघ
रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ झपट गया। परिजनों के शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। इस घटना में महिला की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला कर दिया।टीना की चीख पुकार सुनकर उसके पति नितिन और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर बाघ टीना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, बाघ के हमले में टीना बुरी तरह से घायल हो गई।ऐसे में परिवार के सदस्य आनन-फानन में टीना को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने टीना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, टीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस ने टीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...