11 से 21 सितंबर तक होगी अग्निवीरों शारीरिक परीक्षा भर्ती

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने वाले युवक-युवतियों के लिए शारीरिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। आनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों की 11 से 21 सितंबर तक कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत के सोमनाथ मैदान में भर्ती रैली होगी।

18 सितंबर को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के युवक-युवतियों की आरटी जेसीओ, जेसीओ कैटरिंग, एडुकेशन हवालदार, हवालदार एसएसी की भर्ती होगी।सेना में भर्ती के इच्छुक अग्निवीरों की आनलाइन कामन इंट्रेंस एग्जाम 30 जून से शुरु हुए थे। जिसमें युवक-युवतियों ने खासा उत्साह दिखाया। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के युवक-युवतियों का 11 सितंबर से शारीरिक परीक्षा होगी।

अग्निवीर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन यह परीक्षा रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होगी। बारिश व अन्य कारणों से तीन दिन 19 से 21 सितंबर तक का समय रिजर्व रखा गया है। जो भी अभ्यर्थी छूट जाएंगे उनकी इस समयावधि के दौरान परीक्षा कराई जाएगी।अल्मोड़ा: 11-16 सितंबर तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की शारीरिक परीक्षा होगी। 17 सितंबर को इन्हीं जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर, लिपिक, स्टोर कीपर,टेक्निकल आठवीं, ट्रेडमैन 10वीं उत्तीर्ण पदों पर शारीरिक परीक्षा होगी।

यह लाएं दस्तावेज
आधार कार्ड, कार्ड से लिंक किया मोबाइल नंबर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकतालिका, जाति, निवास, अविवाहित, चरित्र प्रमाण पत्र, नोटरी का प्रमाणित शपथ पत्र। सभी दस्तावेजों की मूल कापी होनी अनिवार्य है।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचे। उनकी तीन-तीन प्रतिलिपि और 20 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। दलालों से सावधान रहे।

नकली दस्तावेज प्रस्तुत करने पर पकड़े जाने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ वाले जूते लेकर जरुर आएं। नहीं तो उन्हें भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago