Categories: सबसे FAST

कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ 11 दिसंबर को जंतर मंतर में करेगा महारैली

निश्चित मानदेय न होने से आशा कर्मचारियों को दिनचर्या चलाने में हो रही दिक्कत

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की 11दिसंबर दिल्ली जंतर-मंतर में विशाल रैली निकाल कर आशा कर्मचारियों को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार निश्चित मानदेय दो, व कार्य को देखकर व आशा कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार उनकी पदोन्नति के बारे केन्द्र सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत को ज्ञापन दिया जायेगा।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आधीन देश समस्त आशा कर्मचारियों के द्वारा अपनी जल्वंत समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय मजदूर संघ के आव्हान में एक दिवसीय विशाल रैली में शामिल होने का निश्चय किया है।

ज्वलंत समस्याओं की सरकार कर रही अनदेखी

देहरादून से अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने बताया कि आशा एवं आशा फेसिलेटटर स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सरकारी कामकाज को भी हमेशा ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करती आ रही है।

आशा कर्मचारियों ने लंबे समय से उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार को अपनी जल्वंत समस्याओं के निराकरण हेतु अवगत कराया। लेकिन अभी तक ना हमको राज्य सरकार के द्वारा कोई निश्चित मानदेय और न केन्द्र सरकार से कोई निश्चित मानदेय मिलता है।

दिनचर्या चलाने में हो रही दिक्कत

इस मंहगाई के समय टुकड़ों में पैसा दिया जाता जो हमको अपने दिनचर्या चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से अपनी निश्चित मानदेय के लिए लड रही आशा कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान में 11दिसबर दिल्ली जंतर-मंतर में एक दिवसीय बिशाल रैली का आयोजन करके केन्द्र सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन देने का निश्चय किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago