अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बद्रेश्वर में मनाया सावित्री बाई फुले दिवस

आज दिनांक 3जनवरी 2024 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति इकाई अल्मोड़ा ने बद्रेश्वर में सावित्री बाई फुले दिवस मनाया गया।

इस दिवस पर वक्ताओं ने जाति प्रथा,अंधविश्वास , रूढ़िवादी मानसिकता, कुसंस्कार, धार्मिक पाखंड , अत्याचार, भेदभाव के खिलाफ
प्रगतिशील मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाली भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले
व उनके इस कठिन काम में मजबूत सहयोगी रहीं फातिमा शेख के संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का जीवन गाँव कस्बों और शहरों की औरतों के लिए प्रेरणादायक रहा है। सावित्रीबाई फुले के कार्यक्षेत्र और तमाम विरोध और बाधाओं के बावजूद अपने संघर्ष में डटे रहने के उनके धैर्य और आत्मविश्वास ने भारतीय समाज में स्त्रियों की शिक्षा की अलख जगाने की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वे प्रतिभाशाली कवयित्री, आदर्श अध्यापिका, निस्वार्थ समाजसेविका और सत्य शोधक समाज की कुशल नेतृत्व करने वालीं महान नेता थी। १८४० में ९ वर्ष की अवस्था में उनका विवाह पूना के ज्योतिबा फुले के साथ हुआ। इसके बाद सावित्री बाई का जीवन परिवर्तन आरंभ हो गया। वह समय स्त्रियों के लिए नैराश्य और अंधकार का समय था। महिला होकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिस प्रकार सावित्री बाई फुले ने काम किया वह आज के समय में भी अनुकरणीय है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों में चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम में एडवा राज्य अध्यक्ष सुनीता पाण्डे, ज़िला सचिव पूनम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राधा नेगी, डोबानौला इकाई अध्यक्ष किरण राणा, सचिव पार्वती रावत, जया पाण्डे ने भाग लिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago