अल्मोड़ा 29 नवम्बर – जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड विधानसभा का वर्ष 2022 का तृतीय सत्र दिनॉंक 29 नवम्बर से सभा मंडप, विधानसभा भवन, देहरादून में प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से सम्बन्धित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिये गये है।
उन्होंने निर्देश दिये है कि जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी विधानसभा सत्र की अवधि में मुख्यालय में अनिवार्य रूप से बने रहें और अपने अधीनस्थ कार्यरत् अधिकारियों/कर्मचारियों को भी तद्नुसार निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय/दूरभाष/मोबाईल पर अपनी उपस्थित बनाये रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सके।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…