Almora भारी बारिश के चलते 6 अगस्त को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 5 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों — पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान में चेताया गया है कि भारी बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जल भराव और सड़क बंद होने जैसी आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव हेतु जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने एहतियातन 6 अगस्त (बुधवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago