अल्मोड़ा: शराब के नशे में बाईक व कार चलाने पर दो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

     प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,  निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पहला मामला

      इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास वाहन संख्या-UK 04V- 5258 मोटर साइकिल को रोककर चैक किया गया, वाहन चालक महेंद्र कश्यप, निवासी  हल्द्वानी, जिला नैनीताल बिना ड्राइविंग लाइसेंस व शराब के नशे वाहन चलाता पाया गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन मोटर साइकिल को सीज किया गया।

दूसरा मामला

    लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK 01A-7615 अल्टो कार को रोक कर चैक किया गया,  वाहन चालक वीरेंद्र सिंह अधिकारी निवासी अल्मोड़ा शराब के नशे में 03 सवारियों की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाता पाया गया, चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।  सवारियों को अन्य वाहन में बिठाकर उनके गंतव्य को भेजा गया।

तीसरा मामला

रैश ड्राइविंग करने पर स्कूटी सीज

    टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास वाहन संख्या- UK 01A 9851 स्कूटी के चालक नीरज सिंह, निवासी अल्मोड़ा द्वारा खतरनाक तरीके से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्कूटी को मौके पर सीज किया।
swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

3 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

10 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

24 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago