अल्मोड़ा: कार में तीन लाख से अधिक की गांजा तस्करी कर रहे दो सप्लायर हुए गिरफ्तार

प्रदेश सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने को दृढ़ संकल्पित  प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा  जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
सराईखेत रोड कटपतिया तिराहा पर रात्रि चैकिंग के दौरान  किया गिरफ्तार
         आज 11 जनवरी को  तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी सीओ आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की सूचना पर थाना सल्ट पुलिस व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड कटपतिया तिराहा पर रात्रि चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू व भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को वाहन संख्या- यू0के0 01 टी0ए0-3891 कार में कुल 22.225 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को सीज किया गया।  मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर भिकियासैंण की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये। इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू उम्र- 34 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बेल्टी, भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा।
2-भूपेन्द्र सिंह उम्र- 31 वर्ष पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी बाड़ीकोट, भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा।
*बरामदगी-*  22.225 किलोग्राम गांजा ।
*कीमत-* 3,33,375/- रुपये   (तीन लाख, तैंतीस हजार, तीन सौ पिचहत्तर रुपये)                                                                                                                                                           
पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनोज कुमार,  थाना सल्ट
2. कानि0 देवेन्द्र सिंह, थाना सल्ट  
3. का0 भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
4. का0 मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago