Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: मोटरसाइकिल चलाने के शौक में तीन नाबालिगों ने की चोरी, विधिक संरक्षण में लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

अल्मोड़ा: बाइक चलाने के शौक में की चोरी की बाइक, तीन नाबालिगों को पुलिस ने विधिक संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

शनिवार 30 सितंबर को एक व्यक्ति सलमान निवासी टांडा, जिला रामपुर, हाल निवासी भनलेख जैंती, लमगडा जिला अल्मोड़ा ने थाना लमगड़ा में तहरीर दी कि दिनांक 29.09.2023 की रात्रि में उसकी मोटरसाइकिल नंबर – UP 22 AU 6158 सुनाड़ी चौराहे के पास से चोरी हो गई है। जिस पर थाना लमगड़ा में धारा- 379 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष लमगड़ा को वाहन चोरी का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।

नाबालिगों के कब्जे से बाइक बरामद

     सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में मोटर साईकिल चोरी की घटना के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 30.09.2023 को धौलकडया तिराहे से तीन नाबालिकों के कब्जे से जैंती भनलेख से चोरी मोटरसाइकिल नंबर-UP 22 AU 6158 व एक अन्य मोटरसाइकिल नंबर-Uk04 P 2338 बेडचूला मुक्तेश्वर नैनीताल से चोरी की बरामद करते हुए तीनों नाबालिकों को विधिक संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शौक के चलते करते थे चोरी

   पूछताछ में तीनों नाबालिकों ने बताया गया कि उन्हें मोटरसाइकिल चलाने का शौक है। वह तीनो मिलकर मोटरसाइकिलों को चोरी करते हैं और एक-दो महीने चलाने के बाद मोटर साईकिल कहीं पर छोड़ देते हैं।

बरामदगी

1-जैंती भनलेख से चोरी मो0सा0 नं0-UP 22 AU 6158 
2-बेडचूला मुक्तेश्वर से चोरी मो0सा0 न0-UK 04 P 2338

थाना लमगड़ा पुलिस टीम

1-उ0 नि0 सुनील कुमार, प्रभारी चौकी जैंती, थाना लमगड़ा
2-अपर उ0नि0  बिक्रम सिंह
3-हे०कानि०  ललित मोहन जोशी
4-हे०कानि० दिनेश सिंह कार्की
5-हे०कानि० दीप चन्द्र

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago