अल्मोड़ा: 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह का पांचवां दिन- वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पम्प्लेट किये वितरित

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा  33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत दिनांक- 11.01.2023 से दिनांक- 17.01.2023  तक प्रत्येक दिवस प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। 
फर्स्ट एड की जानकारी दी गयी
15 जनवरी 2023 को यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत व टीआई सुमित पांडे द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह ( स्वच्छता पखवाड़ा) पांचवें  दिवस में ट्रक यूनियन, टैक्सी यूनियन,वाहन प्रशिक्षक, वाहन विक्रेताओं व टैक्सी चालकों को  जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में डॉ0 पी0 के0 लसपाल माध्यम से फर्स्ट एड की जानकारी दिलाई गई।


यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी
सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए दी गई जानकारी के अनुसार फर्स्ट एड का प्रयोग कर मदद हेतु प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सभी को दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, तेज गाड़ी, शराब पीकर वाहन नही चलाने, यात्री वाहन में ओवरलोडिंग नही करने व नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने को नही देने के बारे में बताकर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी। वाहन चालकों को  सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी से सम्बन्धित पम्प्लेट भी वितरित किये गये।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Road safety

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago