almora! दुःखद, आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
अल्मोड़ा से बड़ी जुड़ी खबर सामने आ रही हैं, सूत्रों के मुताबिक यहां बुरूश कुटिया बिनसर जंगल के रोड के पास आग लगने से चार लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है और चार लोगों के आग से झुलसे बताया जा रहा, बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। जंगल की आग की चपेट में आने से समेत 4 लोग जिंदा जल गए। चारों की मौत हो चुकी है। डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की है।वही, ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया हैं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को दस लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे की घोषणा करने सहित अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा: बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल की आग के कारण 4 वनकर्मियों की मृत्यु का बहुत ही हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायल वनकर्मियों को तुरंत एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…