अल्मोड़ा: 5000 के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी/वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट एफ0आई0आर0 नंबर 9/23 धारा 457/380/411/34 ipc से सम्बन्धित वांछित 5000 के इनामी शातिर अभियुक्त कैलाश नेगी उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी चुलेरा सीम चौखुटिया जो लगभग 1 साल से फरार चल रहा था, गिरफ्तारी से बचने के लिए फ़ोन प्रयोग नहीं करता था और नाम व ठिकाने बदल-बदल के रहता था। उक्त वांछित अभियुक्त के विरुद्ध एफ0आई0आर0 नंबर 3/2021, धारा 411 IPC चालानी थाना चौखुटिया में भी माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से वांछित इनामी अभियुक्त को दिनांक 17/03/2024 की रात्रि DD पार्क लक्ष्मीनगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा0 न्यायालय पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास-
बहुचर्चित गैरसैंण डाकघर में 32 लाख की चोरी से संबंधित अभियुक्त एफआईआर नंबर 20/2021,457/380/411ipc थाना गैरसैण में माननीय न्यायालय से सजा प्राप्त वर्तमान में अपील पर बेल में बाहर था।
चौखुटिया पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट
  2. कानि0 संदीप कुमार
  3. कानि0 टोनेश त्यागी
swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

11 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

16 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

21 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago