प्रदीप कुमार राय, एससएपी अल्मोडा के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा वांछित/ईनामी व मफरूर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 30 नवंबर 2022 को वादी कल्लू नाथ गोस्वामी निवासी बरेली उत्तर प्रदेश की तहरीर पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सैली सुनौली तहसील द्वाराहाट में अभियुक्त धनपाल के विरुद्ध धारा-304/323/506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना हस्तांतरण
अपराध गंभीर श्रेणी का होने पर जिला मजिस्ट्रेट जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई।
अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग की विवेचना थाना द्वाराहाट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के सुपुर्द कर सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को शीघ्र टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण मे थाना द्वाराहाट पुलिस की गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
फरार अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर ठोस सुरागरसी-पतारसी/सूचना संकलन कर दिनांक-03.02.2023 को अभियुक्त धनपाल को द्वाराहाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियुक्त- धनपाल पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम सरदार नगर थाना भमौरा, जिला बरेली उ0प्रदेश
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह
2- विवेचक/उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना द्वाराहाट
3- हेड कानि0 नारायण सिह, थाना द्वाराहाट
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…