अल्मोड़ा । यहाँ एक सनसनी खेज ख़बर सामने आयी है। ढुंगाधारा मोहल्ले के एक बंद घर में दिव्यांग बुजुर्ग मृत अवस्था में मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की।
फिलहाल पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की मौत बीमारी के चलते हुई है।
मूल रूप से जिले के लमगड़ा विकासखंड निवासी 80 वर्षीय शेर राम यहां नगर के ढुंगाधारा मोहल्ले में एक किराये के मकान में अकेले रहते थे। बुजुर्ग पैर से दिव्यांग थे। बुजुर्ग का बेटा और बहू पास में ही एक किराये के मकान में रहते थे। दोनों कई दिनों से किसी काम के चलते बाहर गये थे। बीते मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बुजुर्ग के कमरे से दुर्गंध आने पर दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे अंदर बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की मौत तीन-चार दिन पहले होने का अनुमान है।
वहीं कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बुजुर्ग लंबे समय से अस्वस्थ थे। पुलिस ने बताया। कि परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....