अल्मोड़ा: स्कूटी सवार दो युवकों से 83हजार की चरस बरामद, गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूटी सवार 02 युवकों को 803 ग्राम चरस कीमत 83 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत कार्यवाही

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रुप से कार्यवाही की जा रही है।



दो से 803 ग्राम चरस बरामद

सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  अरुण कुमार के  नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 02.01.2023 के तड़के लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्कूटी संख्या- यू0के0-04 टी0बी0-4832 को रोककर चेक करने पर स्कूटी में सवार अमन शर्मा व अभिजीत टम्टा के कब्जे से कुल 803 ग्राम चरस बरामद हुई।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत

जिस पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर वाहन स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अधिक दाम में बेचना का था प्लान

    प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि दोनों अभियुक्तों में एक बीटेक है और एक ग्रेजुएट है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उक्त चरस को बागेश्वर कपकोट क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाये है, जिसे वह हल्द्वानी में अपने दोस्तो व नवयुवको को अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। अल्मोड़ा पुलिस की चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गये।
          उक्त सम्बन्ध में विवेचना के दौरान किसी की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1-अमन शर्मा, उम्र- 24 वर्ष पुत्र कमल कुमार, निवासी घोड़ाखाल, भवाली, जनपद नैनीताल
2-अभिजीत टम्टा, उम्र- 23 वर्ष पुत्र अशोक टम्टा, निवासी बीएसएनएल कालोनी, आवास विकास भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, नैनीताल

बरामदगी-
803 ग्राम चरस , कीमत- 83 हजार रुपये

अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1-उ0नि0  दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला
2-कानि0  पवन कुमार
3-होमगार्ड  दीवान सिंह सांगा
4-होमगार्ड महिपाल सिंह

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago