भारी बारिश के बाद टूटा पुल, रामनगर रानीखेत रोड पर यातायात बाधित

भारी बारिश से रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल अचानक टूट गया है।यहां मोहान—रानीखेत—अल्मोड़ा मार्ग पर स्थिति पन्याली पुल तेज बारिश से धाराशाही हो गया है। साथ ही जबरदस्त बारिश के बीच बह रह बरसाती नालों ने मरचूला को जाने वाले रास्ते बंद है।

वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना भतरौजखान क्षेत्र में मोहान के समीप छोटा पुल बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण रामनगर रानीखेत रोड पर यातायात बाधित है रूट को डाइवर्ट कर वाया भौनखाल चिमटाखाल मोहान को यातायात चालू किया गया है। थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। आने जाने वाले यात्रियों को डाइवर्ट रूट की जानकारी दी जा रही है।

पन्याली पुल टूटने से रामनगर से होते हुए मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है।बता दें कि इसी अल्मोड़ा जनपद की सीमा में लगे पुल पर पिछले साल ही गढ्ढा हो गया था। आरोप है कि तब उसमें खाली पत्थर लगा दिए थे और केवल जुगाड़बाजी से काम चलाया गया। लोगों का कहना है कि यदि तब ही आरसीसी सीमेंट लगाए होते तो आज यह पुल सलामत रहता।ज्ञात रहे कि रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित यह पुल कई क्षेत्रों को जोड़ता है। भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

1 hour ago

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

9 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

21 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago