अल्मोड़ा में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक कार लगभग पचास मीटर गहरे गधेरे में जा गिरी हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक को मामूली चोटें आई हैं।
सोमेश्वर के ग्वालाकोट में एक कार लगभग पचास मीटर गहरे गधेरे में जा गिरी। इस हादसे में ऑल्टो कार सवार डॉक्टर दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज (गुरुवार)दोपहर को ऑल्टो कार संख्या UK 01 TA 4305 नैनीताल से कौसानी जा रही थी। इसी बीच चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण कार बेकाबू होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गधेरे मे जा गिरी।
बताया जा रहा है कि हादसे में चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है जबकि दुर्घटना में कार सवार दिल्ली के डॉक्टर दंपत्ति डॉ० उमंग और डॉ० श्वेता घायल हो गए। घायल दंपत्ति को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....