अल्मोड़ा: मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका गई भटक, बस कंडक्टर की मदद से मिली

सोमेश्वर से रानीखेत पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ बालिका

बस परिचालक की जागरुकता व रानीखेत पुलिस की तत्परता ने अनहोनी की आशंका को टाला

रविवार 3 सितंबर 2023 को कोतवाली रानीखेत में हेल्पलाईन नंबर डायल 112 के माध्यम से केमू बस परिचालक ने केमू स्टेशन रानीखेत से सूचना दी कि उनके बस में एक लड़की सोमेश्वर से सफर कर रही है, जिसकी उम्र लगभग 15, 16 वर्ष प्रतीत हो रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चंद्र पंत द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए एचपीयू ड्यूटी में नियुक्त कानि0 कमल गोस्वामी को तत्काल मौके पर भेजा गया, कानि0 कमल गोस्वामी द्वारा केमू स्टेशन रानीखेत पर पहुंचकर बालिका से उसका नाम/पता व परिजनों का सम्पर्क नंबर लेकर उसके परिजनों से सम्पर्क किया गया तो बालिका के परिजनों ने बताया कि वह सोमेश्वर रहते है, तथा उनकी पुत्री लगभग 19 साल की है, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, इस समय हम लोग मजदूरी के कार्य के लिए घर से बाहर गये हुए है, रानीखेत आने में असमर्थ है।

रानीखेत पुलिस ने सकुशल घर पहुंचाकर किया परिजनों के सुपुर्द

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत द्वारा महिला कानि0 रीनू गौतम के संरक्षण में बालिका को उसके घर सोमेश्वर पहुंचाकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया
अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा खुश होकर रानीखेत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

7 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago