बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर दस हज़ाए का जुर्माना

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में द्वाराहाट पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध 10,000 रुपए कोर्ट चालान की कार्यवाही

बिना सत्यापन रह रहे 14 मजदूरों पर भी चालानी कार्यवाही

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम* हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 19.05.2024 को *थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार* के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस ने कस्बा द्वाराहाट व ग्राम बग्वाली पोखर में बाहरी मजदूर एवं किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया ।
जिस दौरान 01 मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किरायेदार रखे पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10,000 रुपए का कोर्ट चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त 14 मजदूरों का बिना सत्यापन के रहने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 5,250/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया ।

अभियान के दौरान 19 किराएदारों का सत्यापन भी किया गया।
थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा क्षेत्र के समस्त मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति अगर बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया जाएगा तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago