पुलिस ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को जनपद पौड़ी गढवाल से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया।
को सल्ट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पोती के घर से स्कूल के लिए जाने व वापस ना आने के संबंध में थाना सल्ट में तहरीर दी गयी, मामला नाबालिग बालिका की गुमशुदगी का होने पर थाना सल्ट में तत्काल एफ0आई0आर0 पंजीकृत की गई।
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।
सीओ अल्मोड़ा/आँपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी- पतारसी से सूचना संकलन कर नाबालिग बालिका को दिनांक 05.12.2023 को थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल से अभियुक्त सरोज कुमार के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर थाना सल्ट में पंजीकृत एफआईआर में धारा- 363/376(3) आई0पी0सी0 एवं 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
सरोज कुमार, उम्र-28 वर्ष पुत्र बलवीर चन्द्र, निवासी ग्राम मासो, पो0 चौखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल
1.अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा, थाना सल्ट
2.हे0का0 संजू कुमार, थाना सल्ट
3-म0कानि0 लता रावत, थाना सल्ट
4.होमगार्ड मनोज शर्मा, थाना सल्ट
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....