ससुर ने बहू और मायके वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा। यहां ससुर ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी बहू और बेटे की सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। साथ ही मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे ने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है।

जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में एक व्यक्ति ने पुलिस को‌ तहरीर दी। विश्वा गनियाद्योली, रानीखेत निवासी प्रयाग दत्त जोशी ने कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी। इस तहरीर में बताया कि 10 अगस्त को उसके बेटे सुशील चंद्र जोशी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। साथ ही आरोप लगाया है कि उनकी बहू कमला जोशी (मृतक की पत्नी) तथा लखनपुर शांतिकुंज रामनगर, नैनीताल निवासी सुशील के ससुर जगदीश चंद्र लोहनी और सास उनके बेटे का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। इससे दुखी होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे ने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तहरीर के आधार  बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी बहू और बेटे की सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago