ऑनलाइन चालान से बचने के लिए स्कूटी की डिग्गी में छुपाई नंबर प्लेट, वाहन सीज

अल्मोड़ा। ट्रैफिक पुलिस के सतर्क चेकिंग की फेर में नम्बर प्लेट छुपाने वाला स्कूटी चालक फंस गया।

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कड़ी चालानी कार्यवाही की जा रही है।

आज 13 अगस्त को इंटरसेप्टर प्रभारी टीएसआई सुमित पाण्डे द्वारा हमराही पुलिस बल हेड कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट व होमगार्ड आनंद सिंह के साथ करबला तिराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रोका गया तो स्कूटी चालक तेजी से लोधिया की तरफ भाग गया जिसे लोधिया बैरियर पर रुकवाया गया। स्कूटी चालक राहुल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी अल्मोड़ा के पास डीएल व वाहन के कागजात नही थे, संदिग्धता प्रतीत होने पर स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिग्गी से वाहन के नंबर प्लेट संख्या- यू0के0-01 डी-2612 मिले, वाहन चालक जान बूझकर वाहन में नंबर प्लेट का प्रयोग नही कर रहा था। पूछताछ करने पर वाहन चालक राहुल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन चालान से बचने के लिए स्कूटी का नंबर प्लेट निकालकर डिग्गी में छुपाया था। प्रभारी इंटरसेप्टर द्वारा वाहन स्कूटी को सीज करते हुए वाहन चालक को भविष्य में इस प्रकार की गलती नही दोहराने की सख्त हिदायत दी गयी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago