Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

 

 

अल्मोड़ा, 2 अप्रैल 2026

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। घोषणाओं में प्रगति लाने के कड़े निर्देश।

 

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज विकासभवन सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2021 से अद्यतन तक की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर कार्यवाही प्रगति पर है, उनकी अद्यतन स्थिति समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों में सटीक जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago