Categories: अल्मोड़ा

अवैध गांजे के साथ एक मोटरसाइकिल सवार युवक गिरफ्तार

भतरौजखान पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक मोटरसाइकिल सवार युवक को किया गिरफ्तार

 

 

कुल 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा, कीमत करीब 1,02,125/- रुपये का किया बरामद

 

 

           देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स व नशामुक्त देवभूमि की नीति अपनाकर सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

 

          अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान  अवनीश कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 28.09.2025 को चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मो0सा0 संख्या- यू0पी0 22- बी- 6682 को चैक किया गया तो बाइक सवार युवक सचिन नेगी के कब्जे से 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-26/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। मोटर साइकिल को सीज किया गया। 

 

बरामद- 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा।

कीमत- 1,02,125/- रुपये।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

     सचिन नेगी उम्र 19 वर्ष पुत्र विरेन्द्र नेगी निवासी ग्राम पटोटिया थाना धूमाकोट पो0 धूमाकोट ब्लॉक नैनीडांडा जिला पौडी गढ़वाल 

 

थाना भतरौजखान पुलिस टीम-

1. अपर उ0नि0  मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल 

2. हेड कानि0  राजाराम सिंह 

3. कानि0  देवेन्द्र प्रताप सिंह

4. कानि0  संजीव कुमार

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

2 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

23 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago