अल्मोड़ा: शिवानन्द हॉल, रामकृष्ण कुटीर में चल रहा आध्यात्मिक शिविर, आज ‘रामचरितमानस’ का गायन एवं पाठ किया जाएगा



अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानन्द की शिकागो, अमेरिका के लौटने की एवं रामकृष्ण मिशन के स्थापना दिवस की 125 वीं वर्षगाँठ हेतु समारोह
रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में 12 मई से 17 मई, 2020 तक बेलुर मठ से निमंत्रित स्वामी वेदनिष्ठानन्द ने कठोपनिषद की पांच दिन तक (सुबह एवं शाम) चर्चा की I

कठोपनिषद कृष्ण यजुर्वेद शाखा का अत्यंत महत्वपूर्ण उपनिषद है एवं स्वामी विवेकानन्द को अतिप्रिय था I इस उपनिषद में यमराज एवं बालक नचिकेता का रोचक संवाद है I नचिकेता मृत्यु का रहस्य जानना चाहता है और यमराज के सभी प्रलोभनों को ठुकरा देता है I यमराज नचिकेता की श्रद्धा से प्रसन्न हो मृत्यु विजय करने की प्रक्रिया का विवेचन करते हुए ‘प्रेयस’ का त्याग और ‘श्रेयस’ का निर्वाचन करने का उपदेश देते हैं I समस्त प्रवचन यू-ट्यूब पर उपलब्ध है I


19 मई से 21 मई तक शिवानन्द हॉल, रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा में आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया है I 19 मई को सायं काल 4 बजे कैंटोनमेंट (Army Cantonment) मंदिर में एवं 20 मई को शिवानन्द हॉल रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा में ‘रामचरितमानस’ का गायन एवं पाठ स्वामी सुखानन्द जी, अध्यक्ष, रामकृष्ण मठ भुज द्वारा किया जायेगा I

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago