अल्मोड़ा: आप के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी ने किया कार्यकर्ता संवाद

दिल्ली और पंजाब मॉडल को उत्तराखंड में भी लागू करने की बात कही

आज अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी एवं जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट व नंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल, सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ता संवाद किया। कुमाऊं दौरे की शुरुआत उत्तराखंड के रुद्रपुर से शुरू हुई जोकि चंपावत,पिथौरागढ़, बागेश्वर,अल्मोड़ा, नैनीताल तक होनी है।


बैठक का मुख्य कार्यक्रम वॉलिंटियर मैपिंग का रहा प्रभारी, सह प्रभारी ने दिल्ली और पंजाब मॉडल को उत्तराखंड में भी लागू करने की बात कही।

उनका कहना था कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने 2022 का चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा, उसी प्रकार से राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते देश के अंदर हर चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। साथ ही आज अल्मोड़ा में उनका पहला दौरा था जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी नगर निकाय के चुनाव और लोकसभा के चुनाव में मजबूती से लड़ने का संदेश देकर गए।


प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा की उत्तराखंड की पूरी जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त है। वही विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस कही नजर नही आ रही है। अल्मोड़ा जिला पूरी तरीके से खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, पानी के संकट, बदहाल शिक्षा से दुखी है। वही विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष ग्रह क्षेत्र होते हुए भी कांग्रेस के नेता कही नजर नही आ रहे है।


आज की बैठक में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, द्वाराहाट के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रकाश चंद उपाध्याय, जागेश्वर के पूर्व विधायक प्रत्याशी तारा दत्त पांडे , प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट, रानीखेत से पूर्व विधायक प्रत्याशी नंदन सिंह बिष्ट, सल्ट से पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, रेशमा,मुमताज खान, किरण आर्य,बाला देवी,मीरा जीना,नवीन चंद,अफसान खान,दानिश कुरेशी,मीना भंडारी, प्रकाश कांडपाल,देव सिंह,नंदन लाल साह, मोहन सिंह देवड़ी, अरुण तिवारी, रमेश जोशी,मुकेश कुमार,शमशेर आर्यन,दिनेश कुमार,मनोज गुप्ता,संदीप नयाल, आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

5 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

5 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

18 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

21 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago