अल्मोड़ा: नगरपालिका बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा, आठ सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार

कहा अतिक्रमण के मामले में मौन है नगरपालिका,लगाएं अन्य कई गंभीर आरोप


अल्मोड़ा-आज नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया।सभासदों का आरोप था कि बोर्ड बैठक इसलिए की जाती है कि उसमें सभाषदों द्वारा रखी गयी जनहित की समस्याओं का समाधान निकले लेकिन आज साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।तो ऐसे में ऐसी बोर्ड बैठकों का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

आठ सभाषदों ने बोर्ड बैठक कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी भी की और अपना विरोध दर्ज किया।

सभाषद अमित साह मोनू ने कहा कि रानीधारा सड़क,ग्रेस स्कूल के सामने की दीवार लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है लेकिन नगरपालिका को बार बार चेताने के बाबजूद नगरपालिका आंखें मूंदे बैठी है।विगत दिनों आयी तेज बारिश से लोगों के घरों में, स्थानीय नौले में मलबा और पानी घुस गया लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने अभी तक रानीधारा जाकर देखने की जहमत तक नहीं उठाई।

उन्होंने कहा कि आज साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी स्थितियां जस की तस हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगरपालिका ने प्रशासन के साथ कल रानीधारा क्षेत्र का दौरा नहीं किया तो वे धरना देने तक को बाध्य होंगे।

बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी ने कहा कि नगरपालिका की आंखों के सामने पंचधारा स्कूल के बगल में बन रही बहुउद्देशीय कार पार्किंग के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लोगों का वर्षों पुराना रास्ता बन्द कर दिया गया लेकिन नगरपालिका ने सम्बन्धित ठेकेदार को एक नोटिस तक नहीं दिया।

मुरली मनोहर वार्ड की सभासद दीप्ति सोनकर ने कहा कि विगत कई सालों से उनके वार्ड में अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी सूचना लगातार उनके द्वारा नगरपालिका में की जा रही है।कार्यकाल समाप्त होने को है पर अतिक्रमण के मुद्दे पर कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं हुई।

दुगालखोला की सभाषद आशा रावत ने कहा कि उनके वार्ड में झाड़ियां तक नहीं काटी जा रही है तो इससे आप समझ सकते हैं कि बाकी जनहित के कामों का क्या हाल होता होगा?

एन टी डी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड की बीयरशिबा से धार की तूनी लिंक रोड वर्षों से बदहाली है।पेयजल निगम के द्वारा खोदी गयी यह सड़क आज बदतर स्थिति में है।अनेकों बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

नामित सभाषद दीपक वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण का मुद्दा बेहद गंभीर है पर पालिका इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही।सेलाखोला वार्ड की सभाषद दीपा साह ने कहा कि वे विगत साढ़े चार वर्षों से अपने वार्ड में एक शौचालय निर्माण की मांग कर रही हैं पर लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है।

नामित सभाषद अर्जुन बिष्ट ने कहा कि नगरपालिका द्वारा नगर में किये जा रहे कार्यों में लगातार अनियमितताएं एवं लापरवाही की जा रही है।

इस सबके बीच नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि नगरपालिका बिल्कुल नियमों के तहत अपना प्रत्येक कार्य कर रही है।लगातार पथ प्रकाश व्यवस्था,रास्तों की सफाई, रास्तों के निर्माण के लिए पालिका प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगरपालिका की टीम अमीन के नेतृत्व में प्रत्येक उस जगह पहुंचने का प्रयास कर रही है जहां पर मलबा इत्यादि आ रहा है।लेकिन आज की बोर्ड बैठक में जोरदार हंगामें ने ये तो स्पष्ट कर दिया कि नगरपालिका में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा।

सभासदों में बेहद आक्रोश व्याप्त है।अब देखने वाली बात यह है कि सभाषदों का आक्रोश थमता है या भविष्य में ये किसी बड़े आक्रोश के संकेत हैं। बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद अमित साह मोनू,मुरली मनोहर वार्ड की सभाषद दीप्ति सोनकर, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी, दुगालखोला वार्ड की सभाषद आशा रावत,एन टी डी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा,सेलाखोला वार्ड की सभाषद दीपा साह, नामित सभाषद दीपक वर्मा और अर्जुन बिष्ट शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago