रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों व निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान, पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग, गंदगी करने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अल्मोड़ा पुलिस के थाना/चौकी व यातायात पुलिस द्वारा 26 अगस्त 2023 को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट का प्रयोग, वाहनों में प्रेशर हॉर्न सहित अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 60,000 रूपये जुर्माना वसूला गया है।
चेकिंग अभियान के दौरान ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास धूम्रपान, शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 26 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 6600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्को मीटर से चेकिंग की गई। अभी अभियान ज़ारी हैँ।
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...