Categories: अल्मोड़ा

मंत्री अजय टम्टा ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का किया शुभारंभ

अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2025 (सूवि) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अल्मोड़ा नगर में 69.82 लाख रुपए से निर्मित मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम केंद्र तथा बेस अस्पताल में बने राजकीय नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी के नाम से निर्मित यह धर्मशाला अल्मोड़ा के लिए कारगर सिद्ध होगी। यहां बने क्राफ्ट म्यूजियम में हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सकेगा साथ ही स्थानीय कारीगरों के कौशल एवं आर्थिकी में सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 30 बेड वाले राजकीय नशा मुक्ति केंद्र को आज से विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। यह नशा मुक्ति केंद्र जनपद का पहला केंद्र है जो राज्य मेंटल हेल्थ के मानकों को पूरा करता है। इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सभी मानकों का पालन किया गया है। यहां 24×7 काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट तथा अन्य स्टाफ तैनात रहेंगे।
शुभारंभ करने के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा तथा केंद्र के संचालन के लिए संचालक संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नशा मुक्ति केंद्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री धामी के मार्गदर्शन में इस नशा मुक्ति केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।

यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए जिलाधिकारी ने जिला खनन न्यास फाउंडेशन निधि से 10 लाख रुपए जारी किए हैं। संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था (अल्मोड़ा) के प्रभारी आशुतोष सिंह असवाल ने बताया कि यहां भर्ती मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। साथ ही भोजन, दवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी निःशुल्क रहेंगी। इस केंद्र में भर्ती होने के लिए मरीज का राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा अभिभावक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

इस दौरान विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, संचालक संकल्प नशा मुक्त देवभूमि संस्था आशुतोष सिंह असवाल, काउंसलर ममता जोशी समेत अन्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago