वोकल फाॅर लोकल पहल के तहत आकांक्षा लोगो का अनावरण
आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतग्रत नीति आयोग के सीईओ वीआर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर उद्यमशीलता को बढावा देने की दिशा में नीति आयोग ने वोकल फाॅर लोकल पहल के अन्तर्गत आकांक्षा लोगो का अनावरण किया गया।
यह आने वाले दिनों में आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम का हिस्सा होगा। अल्मोडा जिले के स्याल्दे विकासखंड को आकांक्षी ब्लाॅक के रुप में शामिल किया गया है। इस पहल के एक भाग के रुप में 500 आकांक्षी ब्लाॅको के स्वदेशी स्थानीय उत्पादों को आकांक्षा के तहत समेकित किया गया है।
वोकल फाॅर लोकल से तात्पर्य स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहित करना सथा संभव स्थानीय स्तर पर उपयोग करना है और घरेलू उद्योग को विकसित करने के साथ धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीर्घकालीन प्रभावों का उपयोग करना है। इस दौरान सी0डी0ओ0 श्रीमती आकांक्षा कोण्डे, डी0डी0ओ0 श्री एस0के0पन्त आकांक्षी ब्लाॅक फैलो गोविन्द सिंह डसीला व संब्ंाधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...